प्रयागराज, जनवरी 4 -- मऊआइमा थाना क्षेत्र के बिसानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर गांव में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने शनिवार को छोटे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। वारदात के बाद से ही पिता समेत परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। घायल मुकुंद ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बड़े भाई मुकेश पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी और परिवार के लापता सदस्यों की तलाश में लगी है। इधर, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बिसानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर गांव में शनिवार की दोपहर मुकुंद पटेल को उसके बड़े भाई मुकेश पटेल ने गोली मार दी थी। छर्रा लगने से घायल मुकुंद का मऊआइमा सीएचसी में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर शनिवार की शाम प्रतापगढ़ से बड़ी बहन किरन और बहनोई मनोज कुमार घर पहुंचे तो ताला बंद मिला। घर से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.