गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों में रोष
एटा, जून 16 -- गांव साडरपुर में 22 वर्षीय आशीष की हत्या को एक सप्ताह से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है साथ ही दहशत भी बनी हुई है। मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए खुलासे की मांग की। साथ ही शौचालय बनवाने की मांग की है। एक सप्ताह पहले आशीष दिव्यांग पत्नी को शौच कराकर घर वापस लौट रहा था। घर के सामने से उसे खींचकर गोली मार दी गई थी। घटना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और आला अधिकारियों की आवाजाही हुई, लेकिन सात दिन बाद भी न तो हत्यारों का चेहरा सामने आया और न ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सका। गांव में अब भय का ऐसा माहौल है कि लोग अंधेरा होने के बाद घरों से निकलने से बच रहे हैं। गांव की करीब 1500 आबादी में अधिकांश घरों में आज भी शौचालय नहीं हैं। केवल लगभग 15 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.