उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ला में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। युवक ने साथी पर रुपयों के लेन देन के चलते मित्र पर गोली मारने का आरोप लगाया था। बुधवार को लखनऊ से आए फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे और क्राइम सीन रिक्रिएट किया। शहर के पीतांबर नगर मोहल्ला निवासी सचिन के मुताबिक मोतीनगर मोहल्ला निवासी भूपेंद्र जमीन के क्रय विक्रय का काम करता है। उसने भूपेंद्र को जमीन खरीदने के लिए 15 लाख रुपये उधार दिए थे। फरवरी में उसकी बहन की शादी है इसके चलते वह 25 नवंबर को भूपेंद्र से मिलने यूएसडीए के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में गया था। इसदौरान जब उसने रुपये मांगे तो भूपेंद्र भड़क गया और उसने गोली मार दी। इस मामले में आरोपी भूपेंद्र मौजूदा समय जेल में है। घटना की हकीकत जानने के लिए एसपी जयप्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.