चंदौली, मार्च 2 -- चंदौली, संवाददाता। मुगलसराय के सहजौर गांव के समीप रिंग रोड स्थित चाय दुकान पर बीते शनिवार की देर रात हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने बीते रविवार की देर रात रौना रोड से दबोच लिया। पुलिस आरोपी के पास से एक पिस्टल, कारतूस और बुलेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से मारपीट के बाद विवाद बढ़ा था। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर पांच लोगों को घायल कर दिया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सोमवार की दोपहर में किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि बीते 28 फरवरी की देर रात मवई कला निवासी रामप्रसाद यादव के पुत्र सोनू यादव, भांजा राजकुमार उर्फ गोलू एवं उनके साथी कृष्णा यादव, अक्षय यादव और प्रमोद कुमार यादव पर असलहे से फायर कर हत्या का प्रयास किया गया था। गोलीकांड में सभी घायलों को बीएचयू ट...