पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर निवासी सह मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के पूर्व जनरल शहरयार अली को शहर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि 2024 में सद्दाम कुरैशी पर हुए गोलीकांड मामले में वह आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। शहर थाना कांड संख्या 446/24, दिनांक 11 दिसंबर 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उसे 1 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत आरोप दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.