गोलीकांड और मोबाइल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 26 -- गोलीकांड और मोबाइल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गौरीपुर में छापेमारी कर गोलीकांड मामले के आरोपी सुधीर चौधरी एवं उसके पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मिलकी गांव से मोबाइल चोरी मामले में आरोपी मो. दिलो को भी पुलिस ने दबोच लिया। तीनों आरोपियों को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.