गोलियों से गूंजा रांची! पैसों के लेनदेन में युवक को भून डाला, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
रांची, नवम्बर 20 -- झारखंड की राजधानी रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन में भीषण गोलीबारी हुई। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड इंद्रपुरी रोड नंबर एक में बुधवार देर रात गोलीबारी में एक युवक की हुई मौत में पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अभिषेक और विकास महतो के बीच 17 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद था। बताया जा रहा है कि विकास ने किसी काम को लेकर तीन बार में 17 लाख रुपए आरोपी अभिषेक से ब्याज पर कर्ज लिया था। इस एवज में हर महीने अभिषेक को ब्याज के रूप में 1.20 लाख रुपये देने थे। विकास ने कुछ माह आरोपी को ब्याज दिया। इसके बाद आरोपी उस पर ब्याज सहित 40 लाख रुपए मांगने लगा। जिसे विकास ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी अभिषेक और विकास के बीच विवाद शुरू हो गया था। विकास ने पैसे देने से इनकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.