पटना, मई 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही कहा था कि उन्होंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं और राज्य में अब अपराधियों की खैर नहीं है। अब इसी कड़ी में राजधानी पटना में पुलिस ने देर रात 2 बजे 2 अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात बदमाश विदेशिया उर्फ अमरेद्र और पप्पू को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने इस हाफ एनकाउंटर में जख्मी हुए दोनों अपराधियों को इलाज के लिए बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह दोनों बदमाश आनंदपुर गांव में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने देर रात दोनो बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद बधार में पुलि...