जमशेदपु, मई 4 -- झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के समीप धतकीडीह का कुरैशी मोहल्ला रविवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। बाइक सवार बदमाशों ने गामा होटल के बाहर फायरिंग कर दी। घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और होटल संचालक गामा समेत वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, गामा अपने होटल के बाहर खड़ा था। इस दौरान एक कार होटल का सामान लेकर पहुंची। तभी बस्ती में पहले रहने वाला गोरा नामक युवक वहां आया और कार को रोककर रंगदारी की मांग करने लगा। इस पर गामा ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करें, सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का डबल अटैक! रांची में बारिश से राहत, खूंटी में तूफान की तबाही प...