जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सली आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। खबर है कि यह मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। सुरक्षाबलों को सूचना थी कि नक्सली संगठन इस इलाके में सक्रिय हैं और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। इसी आधार पर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।मुठभेड़ के दौरान एक जवान को गोली लगने की सूचना है, जिसे एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अबतक पुष्टि नहीं हुई है।घायल जवान को किया जा रहा एयरलिफ्ट इस एनकाउंटर में एक जवान घायल हैं। घायल जवान का ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.