बिहारशरीफ, जून 30 -- पूर्व के विवाद में घर पर की अंधाधुंध फायरिंग घटनास्थल से एक कारतूस व 10 खोखा बरामद एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र का चम्हेड़ा गांव सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अचानक हरवे-हथियार से लैस दर्जनों बदमाशों ने मनीष पासवान के घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज के बाद घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचायी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश भाग गये थे। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस व 10 खोखा बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दिन में मोबाइल को लेकर मनीष का किसी से विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा चम्हेड़ा इसी खुन्नस में रात को बदमाशों ने हमला किया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की भनक पाकर बदमाश ...