गोला से 52 महिलाएं मछली पालन प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना
रामगढ़, मई 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से चयनित 52 महिला किसान मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मछली पालन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए धुर्वा रांची स्थित शालीमार प्रशिक्षण केंद्र रवाना हुईं। यह प्रशिक्षण जिला मत्स्य कार्यालय रामगढ़ के आदेश पर आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक मत्स्य पालन, मछली बीज उत्पादन व स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। मत्स्य मित्र उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में महिला किसानों का दल रवाना हुआ। मत्स्य मित्र ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मछली बीज तैयार करने की तकनीक, तालाब प्रबंधन, मछली पालन में होने वाले रोगों की पहचान व उपचार के बार जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.