गोला शहर में आयोजित लोटन सेवा में दिखा शिव भक्तों में उत्साह
रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बुधवार को लोटन सेवा के दौरान शिव भक्तों में आस्था और समर्पण का अदभुत नजारा देखने को मिला। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी में पटासुर नदी में स्नान कर नंगे बदन दंडवत लोटन सेवा करते हुए मंदिर तक की यात्रा की। सैकड़ों की बड़ी संख्या में शिव भक्त बीएस रोड, चौक बाजार, ऊपर बाजार, महतो द्वार मार्ग से दंडवत शिव मंदिर तक पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। शिव भक्तों ने बिना अन्न जल ग्रहण किए, वैराग्य वेशभूषा में यह कठिन व्रत पूरा किया। यह भी पढ़ें- अंगारों पर चले शिवभक्त, बनस झूले में दिखी आस्था की मिसाल इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव व जय शिव शंकर के जयकारों से गूंजायमान हो गया।। मंदिर पहुंचने के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.