गोरखपुर, मई 27 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय कुमार कन्नौजिया, सत्येंद्र मौर्य, उपखंड अधिकारी रमेश सिंह कुशवाहा तथा एसएसओ बलजीत कुमार की ओर से कोतवाली गोला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ लोग अक्सर कार्य के दौरान नियमों के विपरीत शटडाउन देने का दबाव बनाते हैं।बताया कि 25 मई की शाम करीब पांच बजे रामप्रताप राय और अंकित राय विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और संविदा कर्मचारी बलजीत कुमार के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी आरोप लगाया कि संबं...