लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला वन रेंज में सोमवार को एक नर बाघ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ तपस मिहिर भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को गोला वन रेंज की पश्चिमी बीट अंतर्गत इमलिया गांव के पास सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले तो गन्ने के खेत में बाघ को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंजर संजीव कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाघ का शव सत्येंद्र पुत्र श्रीकृष्ण के खेत में मिला बताया जा रहा है। रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि मृत बाघ की उम्र लगभग 7 से 8 वर्ष आंकी जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.