गोला वन रेंज के गांव में तेंदुए के किशोरी पर हमले के बाद वन विभाग ने लगाया पिंजरा
लखीमपुरखीरी, मई 17 -- गोला वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तनसुखपुरवा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को यहां एक किशोरी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष और भय व्याप्त है। घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्वचालित कैमरे (ट्रेल कैमरे) इंस्टॉल कर दिए गए गए। रविवार को वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना किया और तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर एक मजबूत पिंजरा लगवा दिया है। पिंजरे में तेंदुए के लिए चारा भी लगाया गया है।गोला रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि किशोरी पर हमले की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। तेंदुए को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.