मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में पूजा समिति की ओर से वासंतिक चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को माता का महाशृंगार किया गया। शाम में माता के चौखट पर महिलाओं ने दीप जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर समिति के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा हो रही है। प्रत्येक दिन माता को अलग-अलग भोग लगाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, मंदिर संयोजक देवेंद्र चाचान, मंदिर प्रबंधक राधाकांत सिंह बबलू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...