मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के वार्ड-21 के गोला रोड में नगर निगम की ओर से सार्वजनिक नल लगाया जाएगा। इसको लेकर निगम की जल कार्य शाखा ने शुक्रवार को एस्टीमेट तैयार कर इंजीनियर को सौंपा। वार्ड पार्षद केपी पप्पू के मुताबिक, व्यावसायिक व रिहायशी इलाका होने के कारण गोला रोड में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में इलाके में लंबे समय से सार्वजनिक स्तर पर पानी/नल के जल की व्यवस्था की मांग उठ रही थी। निगम से गोला रोड में नल लगाने का अनुरोध किया गया था। इस पर यह पहल की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.