रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला महादेव मंडा परिसर में रविवार को विभिन्न हिंदु संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद रांची के संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी व विहिप के जिला सह मंत्री भागीरथ पोद्दार ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत ओम् के उच्चारण और श्री राम जय राम के जयघोष के साथ की गई। इस दौरान 19 मार्च से 2 अप्रैल तक गोला के विभिन्न गांवों के 55 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, जीवन चरित्र की जानकारी लोगों तक पहुंचाने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, जिला सह सेवा प्रमुख अरविंद राम महतो, प्रखंड मंत्री अभिषेक खत्री, सह मंत्री शिवा प्रजापति, प्रखंड सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.