लखीमपुरखीरी, मई 16 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक बार फिर महज औपचारिकता बनकर रह गया। राजस्व, बिजली, पुलिस, नगर विकास, ग्राम्य विकास और खाद्य एवं रसद विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कुल 55 शिकायतों में से मात्र चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका जबकि शेष 51 फरियादियों को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। ऐसा ही हर बार होता है। समाधान दिवस में सबसे अधिक 35 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहीं। कई शिकायतकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद थे तो अधिकतर मामलों का तत्काल निस्तारण संभव था। यह भी पढ़ें- आईं 190 शिकायतें, निस्तारण शून्य इसके बावजूद केवल चार मा...