रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कामता स्थित चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर महाविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद के धर्म-प्रसार आयाम से संचालित वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तहत संचालित प्रतिभा विकास केंद्र के आचार्यों का तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव और विहिप प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित का किया गया। फाउंडेशन केंद्रीय सह संयोजक धनंजय कुमार सिंह और प्रांत संयोजक रंजीत सिंह ने गोला प्रखंड के 27 गांवों से पहुंचीं 27 आचार्यों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आचार्यों को गांवों में प्रतिभा विकास केंद्र संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में आचार्यो...