रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक बार फिर उत्पाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापामारी अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निर्देश पर विभाग की टीम ने गुरुवार को कामता, रायपुरा और कुस्टेगाढ़ा आदि गांवों में छापामारी कर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त दर्जन भर भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम ने 2000 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया और 150 लीटर महुआ शराब को बरामद कर जब्त किया है। साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त कई लोगों की पहचान की गई है। जिसमें कामता निवासी राजू साव, चितरंजन साव, डेलिया साव, विशेश्वर साव, परमेश्वर साव, भीम साव, समीर साव, उमा साव, जगदीश साव, रायपुरा निवासी बिशुन महतो, दिनेश महतो, बिनोद महतो, भोलाराम महतो और कुस्टेगाढ़ा निवासी गंगा बेदिया ...