रामगढ़, दिसम्बर 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गोला परिसर में बुधवार को रामगढ़ जिले के 1976 बैच के पूर्व विद्यार्थियों की बैठक हुई। इस दौरान छात्रों ने पुरानी यादें ताज़ा की और अपनी पढ़ाई पूरी होने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह मनाने की योजना बनाई है। बैठक में तय हुआ कि आगामी 9 फरवरी दिन सोमवार को गोला के पास भेड़ा नदी के तट पर सभी पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उस समय के सभी जीवित शिक्षकों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए नियमित संपर्क बनाए रखने और आगे की रूपरेखा शीघ्र तय करने पर सहमति जताई। मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.