रामगढ़, जनवरी 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को 1976 बैच के पूर्व छात्रों की बैठक रामपदो महतो की अध्यक्षता में की गई। जिसमें दर्जनों छात्रों ने भाग लिया। लंबे अर्से के बाद एक जगह मिले छात्रों ने अपने बिताए पल को याद करते हुए 9 फरवरी को 50वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती समारोह के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह का आयोजन गोला डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में किया जाएगा। बैठक के दौरान स्वर्ण जयंती समारोह को भव्य व सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता, आयोजन व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सभी सदस्यों ने स्वर्ण जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। मौके शंभूनाथ प्रजापति, उमाचरण साहू, अशोक कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.