रामगढ़, मार्च 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजवार टोला में शुक्रवार को स्थानीय युवा समिति की ओर से होली मिलन सह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पियूष चौधरी समेत मुखिया बुलटी देवी, संजय कुमार बक्सी व सनेल नायक शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पियूष चौधरी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में खुशहाली, समरसता और एकता का संदेश देता है। मुखिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। साथ ही बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। महोत्सव में आयोजित डांस प्रतियोगिता में माही कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.