रामगढ़, मार्च 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के तिरला खेल मैदान में सोमवार को कमांडो फिजिकल एकेडमी की ओर से होली मिलन समारोह व माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शामिल युवक युवतियों ने न केवल रंगों की फुहार छोड़ी, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की। इस दौरान सामाजिक सदभाव का नजारा दिखने को मिला। मटका फोड़ प्रतियोगिता में आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। जिसमें बिनोद करमाली संग्रामपुर की टीम ने प्रथम स्थान और सोनु प्रजापति मुरपा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संचालक समीर अयूबी ने कहा कि हम लोग समाज को जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम हर साल करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, सदभावना और आपस के प्रेम को बढ़ाने के लिए कमांडो फिजिकल एकेडमी प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह करती है। ज...