रामगढ़, जनवरी 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र अंतर्गत हेसापोड़ा, परसाडीह व आस पास के कई गांव में शुक्रवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में प्रवेश कर परसाडीह गांव निवासी भोला नाथ महतो के घर में हाथियों ने हमला कर उनके घर के खिड़की, दरवाजा को क्षतिग्रस्त और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। हाथियों ने खेतों में लगी आलू फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। झुंड में आधा दर्जन हाथी शामिल बताए जाते हैं। हाथियों का झुंड मध्य रात्री को गांव पहुंचा और भोला के घर की दीवार को गिरा दिया और घर में रखे अनाज को चट कर गया। वहीं मलबे में दबकर घर में रखे घरेलू उपयोग के सामान बर्बाद हो गया। घर के लोग किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। इसके बाद हाथी खेतों में लगी हरी सब्जियों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.