रामगढ़, अप्रैल 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीती रात हाथियों के झुंड ने सुतरी पंचायत के रोला गांव में आम की बागवानी में भारी तबाही मचाई है। हाथियों ने आम के पेड़ों को तोड़कर और फल खाकर किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित किसानों ने बताया कि हाथियों ने गांव के मुकेश मुंडा और कारु महतो के आम बागवानी में उत्पात मचाते हुए काफी नुकसान पहुंचाया। दोनों ने मनरेगा योजना से अपने खेतों में आम बागवानी लगाई थी। देर रात हाथियों का झुंड बागवानी में घुस गए और बगीचे में लगे आम के पौधों को रौंद दिया और कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ कर नष्ट कर दिया। जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह जब लोग अपने खेतों में पहुंचे, तो नुकसान का मंजर देखकर वे चिंतित हो गए। ग्रामीणो...