रामगढ़, अप्रैल 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने बीते शुक्रवार की सुबह बंदा, मुरपा व सुतरी गांवों में जमकर तांडव मचाते हुए 3 लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार डाला। हाथियों ने तीन महिलाओं को घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाथियों ने ईंट भट्ठा में काम कर रहे दो मजदूरों व महुआ चुनने गए एक बुजुर्ग की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। रेंजर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव गांव घुमकर ग्रामीणों को रात में घरों से बाहर नहीं निकलने व सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को यह समझा रहे हैं कि हाथी आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन छेड़ने या रास्ता रोकने पर वे आक्रामक हो सकते हैं। जबकि झुंड से बिछड़े हाथी अधिक आक्रामक हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.