रामगढ़, मई 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के सुतरी पंचायत के धोरधोरिया गांव में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। बीती रात हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक घर को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। वहीं लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण डर के साए में रातें गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड ने धोरधोरिया गांव निवासी बालेश्वर महतो के घर को ध्वस्त कर अंदर घुस गए और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचाया है। जिससे प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। वहीं घर में रखे सारा अनाज खा गए। घटना के समय परिवार के लोग किसी प्रकार अपनी जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकले सफल रहे।जिससे बड़ी अनहोनी से बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुतरी पंचायत क्षेत्र के लोग पिछले एक माह से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.