रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के कुम्हरदग्गा व धोरधोरवा गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए बिगन महथा के घर के दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गए और उसमें रखे चावल व धान को चट कर गए। हाथियों के अचानक गांव में प्रवेश करने से लोग भयभीत हो गए। किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने गांव के आसपास काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का झुंड धोरधोरिया गांव की ओर बढ़ गया। जहां कई किसानों की फसलों को रौंद डाला। खेतों में लगी फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक बढ़ रहा है। लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीण...