रामगढ़, अप्रैल 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को रात सुतरी पंचायत के ब्रह्मणसगातु गांव में सात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए इस्माइल अंसारी के किराना दुकान का शटर तोड़कर सारा सामान चट कर गए। जिससे दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि रात में दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा होना तय माना जा रहा था। कुछ दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र में हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत और तीन महिलाएं घायल हो चुकी हैं। इसके बाद हाथी लगातार तांडव मचाते फिर रहे हैं। वन विभाग के लगातार पेट्रोलिंग करने और हाथियों को खदेड़ने का दावा खोखला साबित हो रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। वहीं चोपदारू व आसपास के क्षेत्रों में हालात काफी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.