रामगढ़, दिसम्बर 5 -- गोला, प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के रकुवा गांव में गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने चंद्रदेव महतो के मकान को ध्वस्त कर उसमें रखे अनाज को चट कर गए। इसके अलावे कई किसानों के खेत व खलिहान में रखे धान को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को भारी क्षति हुआ है। पीड़ित किसानों ने बताया कि धान काट कर उसे मिसाने के लिए खलिहान में रखा गया था। रात में करीब ढाई दर्जन की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड खेत पहुंचा और खलिहान में रखे धान के बोझा को भी बर्बाद कर दिया। वहीं खेतों की तैयार धान फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने मंटु महतो, सागर महतो, मनीष कुमार, चंद्रदेव महतो सहित अन्य कई के धान, आलू व अन्य हरि सब्जियों के फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। पूर्व मुखिया सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.