रामगढ़, अप्रैल 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के चोपादारू गांव में बीती रात हाथियों के झुण्ड ने जमकर उत्पात मचाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने यहां लगभग ढाई एकड़ जमीन में बने फॉर्म हाउस की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और भिंडी, करेली, लौकी व अन्य हरि सब्जियों के फसलों को खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दिया। जिससे फॉर्म हॉउस संचालक को काफ़ी नुकसान हुआ है। घटना रात करीब ग्यारह बजे हुई। जब फॉर्म हाउस में कुछ लोग मौजूद थे।हाथियों की अचानक आता देख फॉर्म हाउस में मौजूद लोग डर से मगनपुर की और भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों और फॉर्म कर्मचारियों ने बताया कि झुंड में पांच हाथी थे। पैर से मार कर चाहरदिवारी को गिरा दिया। फॉर्म हॉउस में लगे पानी पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग को घटना की जानकारी सुबह में दी गई। हाथियों का झु...