रामगढ़, अप्रैल 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के हेमतपुर गांव में रविवार को हर्षोल्लास व पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने प्रकृति की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। सरहुल पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सज.धजकर सरना स्थल पर पहुंचे। यहां पहान कैलाश बेदिया ने विधिवत पूजा अर्चना कर साल वृक्ष की डालियों की पूजा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा ने कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति की आराधना का पर्व है। जिसमें लोग धरती माता और वन देवताओं से सुख-समृद्धि व अच्छी फसल की कामना करते हैं। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक नृत्य-गान का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियां देर शाम तक पारंपरिक नृत्य करते नजर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.