रामगढ़, मई 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसके टीम की ओर एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला में स्वास्थ्य जांच सह स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर वर्ग 1 से 8 वीं तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। डॉ समरजीत भट्टाचार्य के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंख, कान, दांत व अन्य शारीरिक समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। डॉ भट्टाचार्य ने बच्चों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से बच्चों को काफी लाभ मिलता है। मौक़े पर शिक्षक शिवप्रकाश, नागेश्वर क...