लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी गोला में रविवार को लाखन आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के नेतृत्व में निकली पासी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और यात्रा के उद्देश्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक विपिन मिश्रा ने कहा कि पासी स्वाभिमान यात्रा समाज को संगठित करने इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ समाज में जागरूकता और एकता का संदेश भी दे रही है। उन्होंने सभी सनातनियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने कहा कि पासी स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश ...