रामगढ़, मई 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के हेमतपुर गांव में रविवार को परम पूजनीय पांडुरंग शास्त्री आठवले प्रेरित स्वाध्याय परिवार की योगेश्वर कृषि पुजारी मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जिले के विभिन्न योगेश्वर कृषि गांवों से सैकड़ों पुजारी भाई-बहनों ने भाग लिया। यह विशेष मिलन कार्यक्रम स्वाध्याय परिवार की गंगोत्री श्रीमद्भगवद्गीता पाठशाला के शताब्दी वर्ष शतप्रणति पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वाध्याय परिवार के कार्यकर्ताओं ने योगेश्वर कृषि के महत्व और उसके आध्यात्मिक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूजनीय दादाजी के प्रेरणा से चल रहे इस प्रयोग में किसान अपने श्रम,कर्मकुशलता व खेती को भगवान की भक्ति मानकर समर्पित करते हैं। यह भी पढ़ें- योगेश्वर कृषि पुजारी मिलन में एक हज़ार से अधिक भाई- बहन हुए शामिल इस ब...