रामगढ़, दिसम्बर 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बारघुटू गांव में गुरुवार की रात डीजे साउंड संचालक के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के डीजे का सामान चोरी कर लिया। सुबह डीजे संचालक व आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके पीड़ित डीजे संचालक ने थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित डीजे संचालक बाबी देवी पति गणेश महतो ने बताया कि हर दिन के तरह रात में ग्यारह बजे दुकान में ताला लगाकर खाना खाने चले गए। सुबह जब दुकान खोलकर देखा तो अंदर का सामान अस्त व्यस्त था। घर के अंदर से अहुजा कंपनी का एम्पलीफायर मशीन, स्ट्रेंजर समेत करीब साढ़े तीन लाख का कीमती सामान गायब था। घर के पीछे दिवाल में सेंधमारी कर चोरों ने घटना को अंजाम दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.