गोला में सड़क हादसे में मौसा-भतीजा घायल
रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बेटुलकलां नदी के समीप सोमवार को असंतुलित बाइक के पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी कटरबेड़ा निवासी सुरंजन मरांडी पिता सुखदेव मरांडी व जलन टांड़ के अजय मरांडी पिता मायापुरी मरांडी के रूप में हुई। अजय मरांडी अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल आया हुआ था। दोनों पैशन प्रो बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलट गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में मौसा-भतीजा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.