रामगढ़, अप्रैल 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के पुरबडीह कोरांबे मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उसी गांव की तकुन देवी पति बाबूलाल महतो के रूप में की गई है। मृतिका तकुन देवी घर के पास ही एक व्यक्ति के यहां दूध पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे से जा रहे एक मालवाहक ऑटो को पिछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी बीच महिला पैदल सड़क किनारे किसी के घर दुध पहुंचाने जा रही थी कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.