रामगढ़, अप्रैल 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर मठवाटांड़ स्थित मनसा मंदिर के पास शुक्रवार की संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के धवैया गांव निवासी अमरलाल महतो 30 वर्ष अपनी बाइक नंबर जेएच 02एआर 1905 में सवार होकर गोला आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिप पर गंभीर चोट लगी है और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.