रामगढ़, मार्च 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर भैरवी नदी के पास बुधवार की संध्या सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। गोला थाना क्षेत्र के बेटुलकलां गांव निवासी धर्मेन्द्र मुंडा अपनी पत्नी अनीता देवी 35 वर्ष व पुत्री के साथ ऑटो पर सवार होकर भुरकुंडा जा रहा था। इसी दौरान बाबा भंडारी होटल के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिससे अनीता देवी उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पति ने स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी, पुत्री व अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती करवा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बेटी का अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.