गोला में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, रिम्स रेफर
रामगढ़, मई 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां निवासी मो इरसाद अंसारी उर्फ भोला गुरुवार की सुबह झींझरीटांड़ के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। वह झींझरीटांड़ के पास वाहन सर्विस सेंटर का संचालन करता है। स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसके माथे में गंभीर चोट दिखाई दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक बेहोशी की हालत में बताया जा रहा है। घटना कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन और स्थानीय लोग मामले को लेकर चिंतित हैं। चिकित्सकों के अनुसार युवक को होश आने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.