रामगढ़, फरवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह गांव में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व युवक युवती शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास अमर रहें के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया। समाज के लोगों ने बताया कि यह शोभा यात्रा भाईचारा के रूप में निकाली गई है। इसका उद्देश्य समाज में प्रेम, समरसता और समानता का संदेश देना है। संत रविदास के चित्र को लेकर गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों में भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा से संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। गणमान्य लोगों ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जाति-भेद, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज उठाकर समानता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.