रामगढ़, जनवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के सुतरी पंचायत के ब्रह्मण सगातु गांव में सोमवार को सगातु प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच लेपो चरगी बनाम लरबदर पेटरवार के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेपो चरगी टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 8 ऑवरों में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाबी पारी खेलने उतरी लरबदर पेटरवार टीम के खिलाड़ियों ने आसानी से लक्ष्य को हासील कर दूसरे राउंड के खेल में जगह पक्की कर ली है। इससे पूर्व आजसू के संयोजक बिशु रजवार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर देता है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीण य...