रामगढ़, मार्च 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के कमता बरवाटांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 शिव-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को मंगल जुलूस व ध्वजारोहण यात्रा निकाली गई। यहां आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह व भक्ति भाव से भाग लिया। मंगल जुलूस व ध्वजारोहण यात्रा कमता बरवाटांड़ शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर डीवीसी चौक, मेन रोड गोला होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतर्गत वेदी पूजन, प्रवचन, हवन, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व रात्रि जागरण का कार्यक्रम निर्धारित है। इस अवसर पर संत श्री श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.