रामगढ़, जनवरी 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, शांति व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। विभिन्न गांव, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों सहित अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहा। विशेष कर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला व कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक व सृजनात्मक ढंग से विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। देर शाम को कई पूजा स्थलों पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देखने के लिए स्थानीय ...