रामगढ़, अप्रैल 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां व डुंडीगाछी गांव में सोमवार की भगवान शिव आराधना का महापर्व मंडा पूजा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना के साथ-साथ पारंपरिक लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिवभक्तों ने निर्जला उपवास रखने के बाद अहले सुबह अंगारों पर नंगे पांव चल कर अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। भक्तों का मानना है कि सच्ची आस्था के साथ किए गए इस कठिन तप से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भक्तों ने बताया अंगारों पर चलने की परंपरा को वे वर्षों से निभाते आ रहे हैं। देर रात को पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पा आधारित आकर्षक और जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को मंत्...