रामगढ़, मई 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। नावाडीह पंचायत के चोकडबेड़ा गांव में 3 जून को शिव मंडा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक पच्चू बेदिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए शिवालय मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिवसीय पूजा के दौरान शिव भक्त विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 2 जून को लोटन सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में आयोजन की व्यवस्था जिम्मेवारी ग्रामीणों को सौंपी गई। ग्रामीणों ने कहा कि मंडा पूजा गांव की पारंपरिक संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पर्व है। जिसे सभी लोग मिलकर उत्साहपूर्वक वर्षों से मनाते आ रहे हैं। मौके पर रातू बेदिया, प्रकाश करमाली, नन्द किशोर बेदिया, धीरेन्द्र ...